Latest News

500 व 1000 रुपए के नोट बंद करना देश के हित में : विजय सांपला

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में अपनी निर्णय क्षमता का परिचय दिया है। इस निर्णय का देश भगत तो सहयोग कर रहे हैं परंतु कालाधन धारक चीख रहे है। उक्त शब्द भाजपा पंजाब के अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री विजय सांपला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कालेधन की निकासी व उससे जुड़े देशहित की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इससे सबसे अधिक परेशान आतंकवाद का पालक पाकिस्तान है क्योंकि इससे जहां कालेधन को अंकुश लगेगा। वहीं आतंकवादियों को मिल रही आर्थिक सहायता भी बंद होगी। बोरियों में भर कर नोट रखने वालों की स्थिति अब बोरियों पर बैठने वाली होगी।
श्री सांपला ने कहा कि आगामी चुनावों के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है। प्रदेश संगठन द्वारा राष्ट्रीय संगठन के मार्गदर्शन में प्रदेश भर में कार्यकत्र्ता सक्रिय करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी अभियान के अंतर्गत 11 नवंबर को केंद्रीय पैट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पट्टी पंजाब के तीन जिलों पट्टी, जालंधर व लुधियाना में उज्जवला योजना के अंतर्गत जरूरतमंदों को गैस कुनैक्शन भेंट करेंगे। 14 नवंबर को केंद्रीय रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु भटिंडा का दौरा करेगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मनजीत सिंह राय, प्रदेश सचिव विनीत जोशी, दीवान अमित अरोड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी जर्नादन शर्मा, सह प्रभारी विक्रांत शर्मा, भगत मनोहर लाल, जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री अजय जोशी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663